---Advertisement---

DM हो तो सविन बंसल जैसा : शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, देहरादून में कई बुक स्टोर्स पर एक साथ छापेमारी

By: SAMACHAR INDIA

On: शनिवार, मार्च 29, 2025 7:50 अपराह्न

Google News
Follow Us
---Advertisement---

DM हो तो सविन बंसल जैसा : शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, देहरादून में कई बुक स्टोर्स पर एक साथ छापेमारी

देहरादून में शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम सविन बंसल के निर्देश पर चार टीमों ने एक साथ कई दुकानों पर छापेमारी की।

सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की अगुवाई में इन टीमों ने ब्रदर पुस्तक भंडार (सुभाष रोड), नेशनल बुक डिपो (डिस्पेंसरी रोड) और यूनिवर्सल बुक डिपो (राजपुर रोड) समेत कई दुकानों पर छापा मारा।

अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि कुछ स्कूलों और बुक स्टोर्स की मिलीभगत से उन्हें विशेष दुकानों से ही कॉपी-किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम सविन बंसल ने इस पूरे मामले में सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।

इस अभियान में नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह , उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी अपूर्व सिंह , मुख्य मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, सहायक राज्य का आयुक्त अविनाश पांडे आदि अधिकारी टीमों में शामिल रहे

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment