---Advertisement---

राजकीय वाहन चालक संघ वन विभाग उत्तराखण्ड का 12वाँ अशिवेशन का चुनाव हुआ संपन्न-

By: SAMACHAR INDIA

On: सोमवार, नवम्बर 11, 2024 12:45 अपराह्न

Google News
Follow Us
---Advertisement---

राजकीय वाहन चालक संघ वन विभाग उत्तराखण्ड का 12वाँ अशिवेशन का चुनाव हुआ संपन्न-

आज देहरादून राजपुर रोड स्तिथ वन मुख्यालय के सभागार में राजकीय वाहन चालक संघ वन विभाग उताराखंड का 12वाँ अधिवेशन के चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमे 11 वें अधिवेशन की कार्यकारिणी को भंग कर नयी कार्यकारिणी का चुनाव 12वें अधिवेशन में हुआ जिसमे प्रदेश भर से आये राजकीय वाहन चालक संघ के पदाधिकारी अधिवेशन में मौजूद रहे जिसमे कई पदाधिकारियों ने अपने भाषण में राजकीय वाहन चालक संघ के उत्थान के लिए एवं ग्रेड पे 5400 करने के बारे बात रखी।

बता दें कि अधिवेशन में राजकीय वाहन चालक संघ उत्तराखण्ड के कई सेवानिवृत अधिकारी भी शामिल हुए। जिन्होंने संघ में हुए बदलाव और भविष्य में होने वाले बदलाव के विषय में विस्तार से अपनी बात रखी एवं विभाग में नियुक्त हुए नये वाहन चालकों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निर्वहन करने एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की।

12वें अधिवेशन के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चली जिसमे निर्विरोध चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारियों को चुना गया-

1- राजकीय वाहन चालक संघ वन विभाग उताराखंड में संरक्षक के रूप में ईनाम अली को चुना गया।

2- अध्यक्ष पद के लिए श्री मोहन सिंह नयाल को निर्विरोध चुना गया।

3- वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर श्री जितेन्द्र जी को चुना गया।

4- उपाध्यक्ष कुमाऊँ के पद के लिए धीरेंद्र प्रसाद को चुना गया।

5- उपाध्यक्ष गढ़वाल के पद पर श्री इसरार अहमद जी को चुना गया।

6- महामंत्री के पद एक बार फिर श्री गौरव सिंह कैन्तुरा जी को राजकीय वाहन चालक संघ का महामंत्री पद के लिये निर्विरोध चूना गया।

7- कोषाध्यक्ष पद के लिये श्री हिम्मत सिंह कंडारी को चुना गया।

8- संप्रेक्षक पद के लिये चंचल सिंह दानु को चुना गया।

बता दें की दिनांक 10/11/2024 को संपन्न हुए राजकीय वाहन चालक संघ वन विभाग उत्तराखण्ड के 12वें अधिवेशन के निर्विरोध चुनाव में उपरोक्त पदाधिकारियों को चुना गया।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अक्टूबर 16, 2025

नवम्बर 19, 2024

नवम्बर 19, 2024

नवम्बर 14, 2024

नवम्बर 14, 2024

नवम्बर 8, 2024

Leave a Comment