---Advertisement---

बड़ी खबर : कांग्रेस के इस नेता के घर ईडी की छापेमारी, पूर्व सीएम के रहे हैं करीबी

By: SAMACHAR INDIA

On: मंगलवार, दिसम्बर 17, 2024 8:34 पूर्वाह्न

Google News
Follow Us
---Advertisement---

बड़ी खबर : कांग्रेस के इस नेता के घर ईडी की छापेमारी, पूर्व सीएम के रहे हैं करीबी,

उत्तराखंड की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है। कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी ने छापा मारा है। राजीव जैन पूर्व सीएम के करीबी रहे हैं।

कांग्रेस के इस नेता घर ईडी की छापेमारी

राजधानी देहरादून के चमन विहार में कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर ईडी ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक राजीव जैन के घर 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम पहुंची। मंगलवार सुबह करीब चार बजे से छापेमारी की कार्रवाई चल ही है।

करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी हुई बरामद,

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम को छापेमारी के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी मिली है। बैंकिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच हो रही है। इसके साथ ही ईडी की टीम परिवार से भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि राजीव जैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजीव जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment