---Advertisement---

Youtube देख युवक ने खुद ही कर लिया अपने पेट का ऑपरेशन, बिगड़ी हालत

By: Mr. Rahim

On: शुक्रवार, मार्च 21, 2025 6:34 अपराह्न

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मथुरा: YouTube यू-ट्यूब से लिया ज्ञान युवक की जान पर भारी पड़ गया है। पेट दर्द हुआ तो यू-ट्यूब देखकर अपने पेट का आपरेशन कर लिया। आपरेशन के बाद प्लास्टिक के धागे से खुद ही 11 टांके लगा लिए। दिक्कत होने पर युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ऑपरेशन की कहानी सुनकर दंग रह गए।

युवक की बिगड़ी हालत देख चिकित्सकों ने भी हाथ खड़े कर दिए और उसे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के सुनरख का 32 वर्षीय राजाबाबू अपने स्वजन के साथ नहीं रहता है। बीबीए तक की पढ़ाई कर चुका राजाबाबू अकेला रहकर खेती-किसानी करता है। कई दिनों से उसके पेट में दर्द हो रहा था। इससे परेशान होकर उसने खुद ही अपने पेट का आपरेशन कर लिया।इसके लिए उसने पहले यू-ट्यूब पर पेट के आपरेशन में प्रयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों को देखा और मथुरा स्थित मेडिकल स्टोर से ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने के लिए जरूरी उपकरण व सुई ले आया।

बुधवार दोपहर को घर पर पेट का आपरेशन करने के बाद उसने प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। इसके बाद जब पेट दर्द असहनीय हो गया तो स्वजन को बताया। राजाबाबू को लेकर भतीजा जिला चिकित्सालय पहुंचा। उन्होंने राजाबाबू को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

15 वर्ष पहले हुआ था अपेंडिक्स का आपरेशन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के डा. शशि रंजन ने बताया कि राजाबाबू का 15 वर्ष पहले अपेंडिक्स का आपरेशन हुआ था। पिछले दिनों से दर्द होने पर उसने पेट में सात सेंटीमीटर तक का चीरा लगा लिया और बाद में टांके लगा लिए। इससे पेट के अंदर संक्रमण फैल सकता है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment