---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने किया नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह में प्रतिभाग, इन्हें किया सम्मानित

By: Mr. Rahim

On: Sunday, September 28, 2025 4:55 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान’ समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान से हिमाचल के वरिष्ठ साहित्यकार एस.आर हरनोट को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री के विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की आत्मा को स्वर दिया है। उन्होंने लोक जीवन की पीड़ा, प्रेम, संघर्ष और सौंदर्य को सुरों में डालकर उसे जीवंत किया और राज्य की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी ने पलायन के दर्द, पर्यावरण की चिंता और पहाड़ी महिलाओं के जीवन-संघर्ष पर भी कई मार्मिक गीत रचे हैं।

सरकार की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की लोक कलाओं को संरक्षित करने और समृद्ध बनाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार हर छह माह में प्रदेश के लोक कलाकारों की सूची तैयार कर रही है और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध और अस्वस्थ लोक कलाकारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की पेंशन दे रही है और लोककला और संस्कृति को सहेजने के लिए छह महीने की लोक प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन भी कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित

कार्यक्रम में लोक कलाकार नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, एस.पी सेमवाल, डॉ नवीन बलूनी, डॉ ईशान पुरोहित, अपर सचिव ललित मोहन रयाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mr. Rahim

https://www.facebook.com/rahimnow/
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment