---Advertisement---

Kantara Chapter 1 की 200 करोड़ क्लब में एंट्री!, तीन दिन में दुनियाभर में छाया फिल्म का जादू

By: Aliya Hussain

On: Tuesday, October 7, 2025 12:05 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है। देश से लेकर विदेशो में भी फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म ने तीन दिन में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फैंस के बीच भी कांतारा चैप्टर 1 का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। चलिए जानते है कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कितनी कमाई की है।

फिल्म दुनियाभर में धमाका कर रही है। तीन दिन में इसने तीन मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। खबरों की माने तो दुनियाभर में कांतारा चैप्टर 1 केवल तीन दिनों में 225 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म ने इसी के साथ आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को पछाड़ दिया है। बताते चलें कि गंगूबाई काठियावाड़ी ने 210 करोड़ का कलेक्शन किया था।

घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो वहां पर भी कांतारा चैप्टर 1 का जलवा बरकरार है। फिल्म ने देशभर में 162.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन करीब 195.50 करोड़ का रहा। बीते दिन शनिवार को फिल्म ने 55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फ्राइडे के मुकावले कमाई में करीब 20% की बढ़त देखने को मिलेगी।

बताते चलें कि ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म साल 2022 में आई कांतारा का प्रीक्वल है। जिसका बजट 15 करोड़ था। तो वहीं फिल्म ने 400 करोड़ की कमाई की थी। पहले पार्ट की सक्सेस को देखते हुए ऋषभ कांतारा चैप्टर 1 लेकर आए। ऋषभ शेट्टी फिल्म में लीड रोल में है। उन्होंने ही फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment