---Advertisement---

रुड़की: ज्वालापुर पुलिस ने किया चोरी का हैरतअंगेज खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार

By: Aliya Hussain

On: Sunday, October 12, 2025 12:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वारः रुड़की के ज्वालापुर थाना पुलिस ने एक बड़े चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए 6 लाख 24 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मनीष चौहान ने 10 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी शशि देवी ने 8 अक्टूबर को घर में रखी नकदी और जेवरात चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने उसके किराए के कमरे से 2 लाख 77 हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद बाकी की रकम के बारे में पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी महिला ने बताया कि उसने बाकी की रकम घर के बाहर गली में रेत के नीचे छिपा रखी है।

बरामद हुई रकम और जेवरात

पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर 3 लाख 47 हजार रुपये, 4 जोड़ी बिछुए, एक जोड़ी पाजेब और एक अंगूठी बरामद की। इस प्रकार पुलिस ने कुल 6 लाख 24 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए।

पुलिस की अपील

हरिद्वार पुलिस ने सभी से अपील की है कि किरायदार या नौकरों का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना या फिर किसी भी घटना से बचा जा सके।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment