रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने अपना नाम बदलकर महिला से दोस्ती की और फिर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नाम बदलकर महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
आरोपी ने बदला था नाम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने अपने पहचान पत्र में छेड़छाड़ कर अपना नाम आहद ठाकुर बता कर महिला से दोस्ती की। जबकि उसका असली नाम आहत खान है। आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर रुद्रपुर बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और धारा 318(4) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपी आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर ने स्वीकार किया कि उसने महिला को धोखे में रखकर होटल में बुलाया था. उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने आधार कार्ड में नाम धोखाधड़ी से हिंदू नाम ‘आहद ठाकुर’ में बदल लिया था ताकि पहचान छिपाई जा सके और होटल में प्रवेश में किसी प्रकार की रोकटोक न हो.








