कांग्रेस ने 27 जिलों के बदले प्रदेश अध्यक्ष, चुनावी मोड में आई कांग्रेस, जानें रणनीति
देहरादून, : कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए श्री गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन और डॉ. हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। आउटगोइंग PCC अध्यक्ष करन महरा को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
उत्तराखंड कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के साथ ही पार्टी ने बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। गणेश गोदियाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर आलाकमान ने जहां ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है, वहीं प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत को अहम जिम्मेदारियां देकर संतुलन और अनुभव का फार्मूला साधा है।
कांग्रेस का तिकड़ी फार्मूला
- गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
- प्रीतम सिंह को मिली प्रचार समिति के अध्यक्ष की कमान
- डॉ. हरक सिंह रावत बनाए गए चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
कांग्रेस के इस तिकड़ी फार्मूले को आलाकमान की एक तीर से तीन निशाने वाली रणनीति कहा जा रहा है। गोदियाल संगठन के भीतर सुलझे और स्वीकार्य चेहरे हैं, प्रीतम सिंह के पास व्यापक जनसंपर्क और संगठन का अनुभव है, जबकि हरक सिंह रावत मैदान में सक्रिय और सत्ता-संगठन दोनों के पुराने खिलाड़ी माने जाते हैं।
हरदा का ब्राह्मण कार्ड
सूत्रों का कहना है कि इस बदलाव के पीछे और 27 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची के पीछे हरीश रावत का गहरा प्रभाव माना जा रहा है, जिसे “हरदा का ब्राह्मण कार्ड” कहा जा रहा है। यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को ज़मीन से जोड़ने और पुराने मतभेदों को पाटने की दिशा में उठाया गया माना जा रहा है।
कई ज़िलों के बदले जिला अध्यक्ष
- अल्मोड़ा – भूपेंद्र सिंह भोज
- बागेश्वर – श्री अर्जुन चंद्र भट्ट
- चमोली – श्री सुरेश डिमरी
- चंपावत – श्री चिराग सिंह फर्त्याल
- देहरादून सिटी – डॉ. जसविंदर सिंह गोगी
- हल्द्वानी सिटी – श्री गोविंद सिंह बिष्ट
- काशीपुर सिटी – श्रीमती अलका पाल
- रुद्रपुर सिटी – श्रीमती ममता रानी
- देवप्रयाग – श्री उत्तम असवाल
- दीधित – श्री मनोहर सिंह टोलिया
- हरिद्वार – श्री बालेवर सिंह
- हरिद्वार सिटी – श्री अमन गर्ग
- कोटद्वार – श्री विकास नेगी
- कोटद्वार सिटी – श्रीमती मीना देवी
- नैनीताल – श्री राहुल छिमवाल
- पछवाड़ों – श्री संजय किशोर
- परवाड़ों – श्री मोहित उणियाल
- पौड़ी गढ़वाल – श्री विनोद सिंह नेगी
- पिथौरागढ़ – श्री मुकेश पंत
- पुरोला – श्री दिनेश चौहान
- रानीखेत – श्री दीपक किरौला
- रुड़की – श्री फुरकान अहमद
- रुड़की सिटी – श्री राजेंद्र कुमार चौधरी
- रुद्रप्रयाग – श्री कुलदीप कंडारी
- टिहरी गढ़वाल – श्री मुरारी लाल खंडवाल
- उधमसिंह नगर – श्री हिमांशु गाबा
- उत्तरकाशी – श्री प्रदीप सिंह रावत








