---Advertisement---

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेती रंगे हाथ गिरफ्तार

By: Aliya Hussain

On: Wednesday, March 25, 2026 12:45 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार – हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह रकम एक आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन दिलाने के बदले मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार, देहरादून से आई सतर्कता विभाग की टीम ने रुड़की स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय (ग्रामीण द्वितीय) में छापा मारा। यहां तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को तय योजना के तहत रिश्वत लेते समय मौके पर ही पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित सहायिका ने इस मामले की शिकायत पहले ही सतर्कता विभाग में दर्ज कराई थी, जिसके बाद टीम ने जांच कर जाल बिछाया। बुधवार 25 मार्च को जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय के एक अधिकारी का नाम भी सामने आ रहा है। फिलहाल उसकी भूमिका की जांच की जा रही है और पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं विजिलेंस टीम भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment