---Advertisement---

PM दौरे को लेकर दून में अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

By: Aliya Hussain

On: Saturday, March 28, 2026 6:10 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून:प्रधानमंत्री के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संभावित रूट के निरीक्षण, सड़क सुधार, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थल पर मंच, पार्किंग, बैठने और सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही संभावित रूट पर चल रहे निर्माण कार्यों की अनुमति भी अस्थायी रूप से निरस्त कर दी गई है, ताकि किसी तरह की बाधा न हो। प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने और तैयारियों में कोई ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment