जया सिद्धार्थ अस्पताल व अमर उजाला ने किया डॉक्टरों का सम्मान, सुबोध उनियाल रहे मुख्य अतिथि
जया सिद्धार्थ अस्पताल और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। आईटी पार्क के समीप स्थित जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।