---Advertisement---

BREAKING: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपड़ेट, इस माह हो सकते हैं चुनाव

By: SAMACHAR INDIA

On: बुधवार, फ़रवरी 5, 2025 2:14 अपराह्न

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादूनः उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अप्रैल महीने में पंचायत चुनाव कराए जा सकते है। यह चुनाव हरिद्वार जिले को छोड़कर 12 जिलों में बोर्ड परीक्षाओं के बाद कराए जाने की तैयारी है।

पंचायतों का परिसीमन कार्य पूरा हो चुका है, और इसके बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 7796 से बढ़कर 7823 हो गई है। इसके अलावा, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 59219 से बढ़कर 59357 हो गई है। जिला पंचायत सीटें 385 से बढ़कर 389 हो गई हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत की संख्या 3162 से घटकर 3157 हो गई है।

गौरतलब है कि 27 नवंबर 2024 को पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद दिसंबर में राज्य सरकार ने पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए थे। अब परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी प्रक्रिया की दिशा में तेजी लाई जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment