---Advertisement---

ऋषिकेश में आयोजित ’’सरस आजीविका मेले’’ में सीएम धामी ने दी करोड़ों की सौगात, की बड़ी घोषणाएं

By: Aliya Hussain

On: Monday, October 6, 2025 5:16 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित ’’सरस आजीविका मेले’’ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.एल.एफ. हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 10 अन्य सी.एल.एफ. के लिए ₹1 करोड़ की प्रस्तावित आर्थिक गतिविधियों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा, कौशल और उद्यमिता को प्रदर्शित करने का एक अनूठा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो वो न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत अब तक हमारे राज्य की 1.65 लाख से अधिक महिलाओं ने लखपति बनने का गौरव प्राप्त किया है। साथ ही, ’’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’’ के अर्तंगत महिलाओं द्वारा लगभग 2000 स्टॉल लगाकर लगभग ₹5.5 करोड़ के विपणन ने उद्यमशीलता की एक नई मिसाल कायम की है।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
  • स्वयं सहायता समूह के सदस्य
  • ग्रामीण उद्यमी
  • स्थानीय लोग
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment