---Advertisement---

दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच को गिरफ्तार कर किया मेहुवाला लूट का खुलासा

By: Aliya Hussain

On: Monday, January 12, 2026 10:40 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले वादी के बहनोई सहित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटे गये 91,950 रू0 नगद, घटना में प्रयुक्त 2 अवैध तमंचे 315 बोर,4 जिन्दा कारतूस, 2 अवैध चाकू तथा 1 आलानकब बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वादी की फुफेरी बहन का पति हीं पूरी घटना का मास्टर माइंड निकला है प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जनवरी को शराफत निवासी वन विहार मेहुँवाला देहरादून दवारा कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी कि 4 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा रात्रि के समय उनके घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये नगद व कुछ ज्वैलरी लूट लिये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके चलते पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से 13 जनवरी को तेलपुर चौक के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अजांम देने वाले 5 अभियुक्तों बुशरान राणा, आसिफ उर्फ बबलू, इरफान, राजकुमार उर्फ अनिल तथा वासिफ को गिरफ्तार किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment