---Advertisement---

प्रधानमंत्री आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, सीजफायर के बाद पहली बार नागरिकों से होंगे रूबरू

By: SAMACHAR INDIA

On: सोमवार, मई 12, 2025 12:07 अपराह्न

Google News
Follow Us
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी 12 मई को रात 8 बजे देश को संबोधित करने जा रहे हैं। भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष और उसके बाद हुए सीजफायर के बाद पीएम मोदी पहली बार नागरिकों से रूबरू होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम देश के नागरिकों को मौजूदा हालात के बारे में कुछ अपडेट दे सकते हैं। साथ ही भारतीय सैन्य बल के पराक्रम और शौर्य पर चर्चा कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हमला कर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। केवल आतंकी ठिकानों हो निशाना बनाया गया था। सिविलियंस को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना लिया और 7-8 मई, 8-9 मई और 9-10 मई की रात को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया और जवाबी हमले भी किए। सटीक हमलों के जरिए पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम, एयरबेस और सैन्य प्रतिष्ठानों को टारगेट किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment