---Advertisement---

27 नहीं अब महाश‍िवरात्र‍ि पर उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, कर सकते हैं व‍िंटर टूर‍िस्‍ट प्‍लेस का दौरा

By: SAMACHAR INDIA

On: सोमवार, फ़रवरी 24, 2025 10:32 पूर्वाह्न

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीतकालीन यात्रा पर 27 फरवरी को उत्तराखंड आने के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव के आसार हैं। अब वह 27 के बजाय 26 फरवरी यानी कि‍ महाश‍िवरात्र‍ि पर उत्तराखंड आ सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया क‍ि मौसम विभाग ने 27 फरवरी को उत्तरकाशी जिले में भारी बार‍िश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री अब 26 फरवरी को शीतकालीन यात्रा पर यहां आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम मिलने के बाद ही इस संबंध में स्थिति साफ हो सकेगी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य में चल रही शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत यहां के किसी शीतकालीन पर्यटन स्थल का दौरा करने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment